14 साल की नाबालिग का अपहरण करने के बाद किया गैंगरेप
बस्ती। बस्ती में एक 14 साल की नाबालिग लड़की को घर से अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। रात करीब 12 बजे दो लड़के उसके घर पहुंचे। लड़की को साथ चलने को कहा। लड़की ने विरोध किया तो जबरन उसे घसीटकर गाड़ी पर बिठा लिया। उसके बाद सूनसान जगह ले जाकर गन प्वाइंट …
बस्ती। बस्ती में एक 14 साल की नाबालिग लड़की को घर से अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। रात करीब 12 बजे दो लड़के उसके घर पहुंचे। लड़की को साथ चलने को कहा। लड़की ने विरोध किया तो जबरन उसे घसीटकर गाड़ी पर बिठा लिया। उसके बाद सूनसान जगह ले जाकर गन प्वाइंट पर दोनों ने बारी-बारी से दरिंदगी की। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटी पीड़िता अपने घर पहुंची। पिता उसे थाने ले गया।
पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन मेरे घर पर कंस्ट्रक्शन का काम हुआ था। जिसमें थाना परसुरामपुर के गांव के पिपरहिया का रहने वाला उमेश काम करने आया था। वो कई बार मुझसे दोस्ती करने का प्रयास कर चुका था, लेकिन मैंने इंकार कर दिया था।
बोला- साथ चलो नहीं तो मार डालेंगे
पीड़िता के मुताबिक, बीती रात को मैं अपने पिता व छोटी बहन के साथ खाना खाकर सो गई। मैं बरामदे में थी, जबकि पापा और छोटी बहन सामने वाले कमरे में थे। तभी रात 12 बजे उमेश अपने एक दोस्त के साथ बाइक से आया और सीधे मेरी पास आकर कहने लगा साथ चलो, नहीं तो मार देंगे। मैंने साथ चलने से मना किया शोर मचा दिया। इतने में पापा जाग गए।
जब तक वो बाहर आए तबतक उमेश मेरा हाथ पकड़कर घसीटकर बाइक पर ले गया और कट्टा लगाकर जबरन बिठा लिया। इसके बाद पास के ही गांव में सूनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने गन प्वाइंट पर मेरे साथ दरिंदगी की। मैं किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर सुबह 5 बजे अपने घर पहुंची। पिता को पूरी आप बीती बताई। पिता के मुताबिक, बेटी को उमेश और उसका दोस्त जबरन बाइक पर बिठाकर ले गए।
मैंने और मेरी छोटी बेटी ने उनका पीछा किया लेकिन वे हाथ नहीं आए। मैंने रात को ही पुलिस को फोन कर सूचना दे दी थी। उसके बाद पुलिस बेटी की खोजबीन में जुटी थी कि सुबह 5 बजे बेटी आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर आई और रोते हुए पूरी आपबीती बताई। पिता तुरंत बेटी को लेकर थाने पहुंचा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने उमेश समेत दोनों आरोपियों पर केस दर्ज लिया है। आरोपी उमेश को गिरफ़्तार कर लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।