14 साल की लड़की हुई 4 महीने की प्रेग्नेंट, मामलें में 35 साल का पडोसी गिरफ्तार

बड़ी खबर

Update: 2023-02-19 15:18 GMT
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है। शहर के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में एक 14 साल की लड़की के साथ पड़ोसी ने रेप किया है। लड़की 4 महीने की प्रेग्नेंट है। उसे नोएडा के ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लड़की की हालत खराब है। परिवार की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अलीवर्दीपुर गांव का रहने वाला है। मामला गौतमबुद्ध नगर सेंट्रल कमिश्नरेट का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित लड़की की मां ने मुकदमा दर्ज करवाया है। उनका कहना है कि वह लोग अलीवर्दीपुर गांव में रहते हैं। उनकी बेटी केवल 14 वर्ष की है। वह 4 महीने की प्रेग्नेंट हो गई है। उसकी हालत बिगड़ी तो इस बारे में जानकारी हुई। लड़की को नोएडा सेक्टर-24 के एएसआईसी हॉस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा है। बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राजन ने उसके साथ रेप किया है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। राजन की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी व्यक्ति राजन की तलाश की जा रही थी। उसे रविवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tags:    

Similar News

-->