14 IFS अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-06-17 01:15 GMT

यूपी। उत्तर प्रदेश में पीसीएस और आईएएस के तबादलों के बीच अब आईएफएस यानी भारतीय वन सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। नौ प्रभागीय वनाधिकारियों (डीएफओ) की भी जिम्मेदारियां बदली गई हैं। एक जिले से दूसरे जिले में इनको भेजा गया है। गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को झांसी वन प्रभाग में तैनाती मिली है। कानपुर में तैनात डीएफओ दिव्या को जौनपुर भेजा गया है। सहारनपुर के डीएफओ शुभम सिंह को अब गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है। वाराणसी की डीएफओ स्वाति को उन्नाव भेजा गया है। उन्नाव में तैनात आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग मीरजापुर भेजा गया है। बदायूं की डीएफओ निधि चौहान को वाराणसी का डीएफओ बनाया गया है।

वहीं डीएफओ राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी चांदनी सिंह को सहारनपुर का नया डीएफओ बनाया गया है। आजमगढ़ की डीएफओ आकांक्षा जैन को कानपुर का डीएफओ बनाया गया है। बलिया के डीएफओ पृथ्वीराज केएसबी को बिजनौर वन प्रभाग नजीबाबाद का डीएफओ बनाया गया है। वन निगम में तैनात महाप्रबंधक कार्मिक सुजाय बनर्जी को महाप्रबंधक उत्पादन का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एच राजामोहन को वर्तमान पद के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम खीरी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से यूपी वापस लौटे गणेश भट्ट को मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन के पद पर तैनाती दी गई है। यही नहीं इसके साथ ही उन्हें मुख्य वन संरक्षक परियोजना व मुख्य वन संरक्षक सुरक्षा एवं सतर्कता के पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान के निदेशक सूरज को वर्तमान पद के साथ-साथ वन निगम गोरखपुर में क्षेत्रीय प्रबंधक का पद अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम गोरखपुर एके कश्यप को अब क्षेत्रीय प्रबंधक लखनऊ में नई तैनाती दी गई है।

Tags:    

Similar News