Kullu. कुल्लू। पहाड़़ी राज्य हिमाचल के दूरदराज इलाकों तक पहुंचकर लोगों की जान बचाने वाली 108 एंबुलेंस सेवा आज तक हजारों लोगों के लिए वरदान साबित हुई है। हिमाचल प्रदेश में जब से 108 एंबुलेंस सुविधा की शुरुआत हुई है, तब से लेकर अब तक दूरदराज इलाकों तक पहुंचकर करीब 427295 लोगों की जान बचाई गई है। प्रदेश में गांव-गांव तक गरीब और जरूरतमंद लोगों तक एंबुलेंस सेवा ने अपनी सेवाएं प्रदान की है। 15 जनवरी, 2022 से अब तक संचालन में मेडस्वान फाउंडेशन द्वारा संचालित आपातकालीन एंबुलेंस सेवाओं से लाखों लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। यह सेवा हजारों अनमोल मानव जीवन बचाने में सक्षम
रही।

आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्राप्त करने के लिए राज्य की आपातकालीन प्रबंधन सेवा हेल्पलाइन 108 पर डायल करने वाले हजारों लोगों को अधिकारियों द्वारा इसी तरह से सहायता का आश्वासन दिया जाता है, क्योंकि कुछ ही मिनटों में एंबुलेंस को कॉल करने वाले के स्थान पर भेज दिया जाता है। उधर, 108 आपातकालीन एंबुलेंस के कुल्लू और लाहुल-स्पीति प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि प्रदेश के पहाड़ी और कठिन भू-भाग में स्वास्थ्य सेवआों की पहुंच अकसर चुनौतीपूर्ण होती है। 108 एंबुलेंस सेवा ने इस चुनौती को एक अवसर बदल दिया और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे की रीढ़ के रूप में उभरती है।
Tags: