यमुना खतरे के निशान से ऊपर, अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

Update: 2023-07-12 09:46 GMT
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एक आपात बैठक बुलाई क्योंकि यमुना अब तक के अपने उच्चतम स्तर 207.55 मीटर पर पहुंच गई है, जिससे शहर में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने कहा, बैठक दिल्ली सचिवालय में होगी जहां सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हजारों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
Tags:    

Similar News