फांसी पर लटकता मिला महिला का शव

Update: 2022-02-26 05:12 GMT

संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर रहता है। घर पर वह अपने ससुर के साथ रहती थी। शुक्रवार शाम को ससुर किसी काम से बाहर गया था। जब वह वापस लौटा तो महिला का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही पूजा के मायके फिरोजाबाद जनपद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के बिल्सी गढ़ निवास भाई शिवनंदन को दी है। थानाध्यक्ष मऊ दरवाजा ने बताया महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। गले में रस्सी के निशान मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

अगर कोई तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पूजा के भाई शिवनंदन ने फोन पर बताया कि उसकी बहन मानसिक रूप से कमजोर है। इसमें ससुराली जनों का कोई दोष नहीं है।

Tags:    

Similar News

-->