West Medinipur: ट्रैक्टर दुर्घटना में गोआलतोड़ के दो ग्रामीणों की मृत्यु
पश्चिम मेदिनीपुर: गोआलतोड़ थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में दो स्थानीय निवासी होपेन बेसरा और सुकचन बेसरा की मौत हो गई। घटना रात लगभग 11 बजे की है।
जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक खेत का कार्य समाप्त कर दोनों को लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में दोनों ग्रामीण ट्रैक्टर के नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर गोआलतोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर के नीचे दबे शवों को निकालने के लिए प्रशासन की मदद से जेसीबी मशीन के जरिए ट्रैक्टर हटाकर दोनों शवों को बाहर निकाला गया। घटना से गोआलतोड़ क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।