West Medinipur: खाकुड़दा में कार और लॉरी की टक्कर से मचा हड़कंप

Update: 2026-02-21 05:35 GMT

पश्चिम मेदिनीपुर: जिले के नारायणगढ़ थानांतर्गत खाकुड़दा इलाके में शुक्रवार को एक निजी कार और सीमेंट लदी ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना बेलदा के खाकुड़दा इलाके में हुई। उक्त परिवार झाड़ग्राम में पिकनिक मना कर दीघा अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही सीमेंट लदी लॉरी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बेलदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन सामान्य कराया। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News