West Bengal : दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रक से टकराई, 10 की मौत

Update: 2025-08-15 06:10 GMT
West Bengal: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। आज सुबह पूर्वी बर्दवान जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर श्रद्धालुओं से भरी एक बस खड़े एक ट्रक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। यह बस बिहार के मोतिहारी जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के सरसुआ घाट इलाके से पश्चिम बंगाल पहुंची थी।
बस में सवार सभी लोग श्रद्धालु थे जो बंगाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने आए थे। ये लोग हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर धाम के दर्शन कर बिहार लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
Tags:    

Similar News