पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE Admit Card 2022) के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहें कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है।

Update: 2022-04-23 08:05 GMT

पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE Admit Card 2022) के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहें कैंडिडेट्स के लिए अच्छी खबर है। स्टेट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (West Bengal Joint Entrance Examination Board, WBJEEB) ने 30 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन किया था वो कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स एडमिट डाउनलोड करने के लिए wbjeeb.nic.in पर जाएं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्या जरूरी
इस एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी। कैंडिडेट् अपना एडमिट कार्ड नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डाउनलोड कर सकते हैं। इन स्टेप्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड़ करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
कैंडिडेट्स सबसे पहले पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - wbjeeb.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' वाले लिंक पर क्लिक करें।
अब मांगी गई डिटेल्स भरें और सब्मिट कर दें।
सब्मिट करते ही कैंडिडेट्स का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अब कैंडिडेट्स इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट निकाल सकते हैं।
ए़डमिट कार्ड में क्या डिटेल्स
एडमिट कार्ड में कैंडिडेट्स को परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी। एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, टाइमिंग, रोल नंबर आदि शामिल होंगे। स्टूडेंट्स के लिए एडमिट कार्ड में गाइडलाइन भी दी गई हैं। कैंडिडेट्स को इन गाइडलाइन को फॉलो करना पड़ेगा।

कब होंगे एग्जाम
पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 30 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग एग्जाम सेंटर में आयोजित की जाएगी। बता दें कि यह परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित कराई जा रही है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस एग्जाम में दो पेपर होंगे। पहले यह परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जानी थी लेकिन बाद में इसे 30 अप्रैल कर दिया गया था।


Tags:    

Similar News