West Bengal:दो गोदामों में लगी आग , 8 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Update: 2026-01-27 04:56 GMT
West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आपस में अगल-बगल स्थित दो गोदामों में सोमवार को आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। कोलकाता के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र में नजीराबाद स्थित इन दो गोदाम में लगी आग पर 7 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। तलाशी अभियान के दौरान करीब 5 बजे घटनास्थल से 3 शव बरामद किए गए और बाद में 4 अन्य शवों को ढूंढ निकाला गया।
बारुईपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शुभेंदु कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह झुलसे होने के कारण अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि मलबा पूरी तरह से साफ होने के बाद ही पता चल पाएगा कि संबंधित स्थल पर कोई और शव तो नहीं है या मलबे में कोई व्यक्ति फंसा तो नहीं है।शुरुआत में 6 लोगों के लापता होने की सूचना मिली थी लेकिन फंसे हुए लोगों के परिवारों के मुताबिक यह संख्या 10 से अधिक हो सकती है क्योंकि पास के गोदामों में साज सज्जा का काम करने वाली एक कंपनी और मोमो बेचने वाली एक कंपनी के मजदूर काम करते थे।
Tags:    

Similar News