पश्चिम बंगाल में परिवहन संबंधी विभिन्न सेवाएं होंगी ऑनलाइन
पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा कि वाहन पंजीकरण से प्रशिक्षु लाइसेंस तक विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन देने के राज्य सरकार के फैसले के बाद राज्य में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में आम लोगों के सामने आ रही परेशानियां शीघ्र ही अतीत की बात हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन उपक्रम को 2030 तक पर्यावरण अनुकूल बनाने की योजना को निकट भविष्य में 1180 इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में आ जाने से बल मिलेगा।
चक्रवर्ती ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, '' क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में लोगों को परेशानियां से निजात देने के प्रयास के तहत हमने वाहन पंजीकरण से प्रशिक्षु लाइसेंस और परमिट तक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने का फैसला किया है।''