खड़गपुर : दुर्गापूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल ने छह ईएमयू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये विशेष ट्रेनें 17 से 22 अक्टूबर 2026 के बीच पांच फेरों में चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी विशेष ट्रेनें अपने मार्ग के सभी स्टेशनों पर ठहरेंगी।

रेलवे के अनुसार, पांसकुड़ा-हावड़ा ईएमयू स्पेशल 17 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात 10:30 बजे पांसकुड़ा से रवाना होकर रात 12:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-पांसकुड़ा स्पेशल 18 से 22 अक्टूबर तक रात 12:50 बजे हावड़ा से रवाना होकर रात 2:40 बजे पांसकुड़ा पहुंचेगी।

मेचेदा-हावड़ा स्पेशल 17 से 21 अक्टूबर तक रात 11:30 बजे मेचेदा से रवाना होकर रात 1 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-मेचेदा स्पेशल 18 से 22 अक्टूबर तक रात 1:15 बजे हावड़ा से रवाना होकर रात 2:45 बजे मेचेदा पहुंचेगी।

इसी तरह आमता-हावड़ा स्पेशल 17 से 21 अक्टूबर तक रात 11:55 बजे आमता से रवाना होकर रात 1:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-आमता स्पेशल 18 से 22 अक्टूबर तक रात 1:30 बजे हावड़ा से रवाना होकर रात तीन बजे आमता पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि 17 से 22 अक्टूबर के दौरान कुछ ट्रेनों को छोड़कर सभी गैलोपिंग ईएमयू और एमईएमयू ट्रेनें यात्री ठहराव वाले स्टेशनों सहित मार्ग के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। ट्रेन संख्या 38806, 38808, 38714, 68007, 68002, 18033, 18034 और 38821 को इस व्यवस्था से बाहर रखा गया है।

Tags: