केंद्र पर ममता का वार : जनता का 'उत्पीड़न' कर रही नरेंद्र मोदी सरकार
महान भारतीय लूट कर रही भाजपा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : ईंधन की कीमतें बढ़ाये जाने पर ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार पर हमला बोला है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत केंद्र सरकार ईंधन की कीमतों में नियमित रूप से इजाफा (LPG Price Hike) करके देश की जनता का 'उत्पीड़न' कर रही है.घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़त को लेकर ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया. तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस (एलपीजी) और अन्य जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर 'महान भारतीय लूट' (Great Indian Loot) कर रही है.
महान भारतीय लूट कर रही भाजपा
ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, 'केंद्र सरकार को भारत के लोगों का उत्पीड़न तुरंत बंद करना चाहिए. ईंधन, रसोई गैस और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बार-बार वृद्धि करके भाजपा वास्तव में एक महान भारतीय लूट (ग्रेट इंडियन लूट) कर रही है. देश के लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है.'