West Bengal वेस्ट बंगाल: पश्चिम बंगाल सरकार ने संभावित भारी बारिश को देखते हुए तटीय जिलों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार, संभावित आपदा को देखते हुए इन क्षेत्रों में सभी सरकारी कर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। आपदा प्रबंधन दलों को संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है।
पूर्व मेदिनीपुर जिले केदीघा और ताजपुर तथा दक्षिण 24 परगना के नामखाना, गंगासागर, और काकद्वीप क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।प्रशासन लगातार मौसम एजेंसियों की रिपोर्ट पर नज़र बनाए हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।