दीवानहाट।  कूचबिहार-दिनहाटा राज्य राजमार्ग पर दीवानहाट ग्राम पंचायत के गारोपाड़ा इलाके में Saturday सुबह एक सरकारी बस पलट गई. इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक प्रवासी मजदूर को बचाने के प्रयास में बस पलट गई. हादसे में प्रवासी मजदूर और बस ड्राइवर घायल हो गए.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ऑटो बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर कूचBihar से दिनहाटा की ओर आ रहा था. इस दौरान गारोपाड़ा इलाके में एक प्रवासी मजदूर सड़क पर ऑटो से गिर गया. तभी मजदूर को बचाने के क्रम में दिनहाटा की ओर जा रही सरकारी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. घटना में प्रवासी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. उन्हें कूचBihar एमजेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना में बस चालक भी घायल हो गया. बाकी Passengers को मामूली चोटें आईं हैं. घटना की सूचना पाकर Police ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी. /धनंजय
Tags: