कोलकाता: पश्चिम बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थल दीघा को और अधिक आकर्षक तथा आधुनिक बनाने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। पूर्व मेदिनीपुर जिले के न्यू दीघा स्थित दीघा-शंकरपुर विकास प्राधिकरण (DSDA) कार्यालय में शनिवार देर शाम सातवीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई।

बैठक में दीघा के पर्यटन ढांचे को मजबूत बनाने, नए पर्यटन आकर्षण केंद्र विकसित करने और लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

अधिकारियों ने दीघा को पर्यटकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पर्यटन से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों के तेजी से क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस अधीक्षक अंशुमान साहा, जिलाधिकारी निरंजन कुमार, कांथी लोकसभा क्षेत्र के सांसद सौमेंदु अधिकारी सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य दीघा के पर्यटन विकास को गति देना और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करना रहा।

Tags: