TMC समर्थकों का जश्न हुआ शुरू, सुबह नौ बजे तक 52 नगरपालिकाओं पर किया कब्ज़ा
पश्चिम बंगाल में फिर से सीएम ममता बनर्जी का जादू चल रहा है. 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव West Bengal Municipal Election के लिए वोटों की गिनती में टीएमसी TMC लगातार बढ़त बनाए हुए है और लगातार एक के बाद एक नगरपालिका में जीत हासिल कर रही है, जबकि बीजेपी, कांग्रेस और माकपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां हाशिये पर जाती दिखाई दे रही हैं.
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पश्चिम बंगाल में फिर से सीएम ममता बनर्जी का जादू चल रहा है. 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव West Bengal Municipal Election के लिए वोटों की गिनती में टीएमसी TMC लगातार बढ़त बनाए हुए है और लगातार एक के बाद एक नगरपालिका में जीत हासिल कर रही है, जबकि बीजेपी, कांग्रेस और माकपा सहित अन्य राजनीतिक पार्टियां हाशिये पर जाती दिखाई दे रही हैं. सुबह नौ बजे तक टीएमसी ने 52 नगरपालिकाओं में जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी, माकपा और कांग्रेस के उम्मीदवार लगातार पिछड़ते जा रहे हैं. बता दें कि 2,171 पार्षदों का चुनाव करने के लिए 95 लाख से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया था. राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की कई घटनाओं के बावजूद 78 फीसदी से अधिक मतदान दर्ज किया गया गया. बीजेपी ने सभी 108 नगर पालिकाओं में फिर से मतदान की मांग की है.