कोलकाता: यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने पश्चिम बंगाल के शालीमार और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में संचालित होगी और रास्ते में छह प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे की ओर से बुधवार को जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 08060 शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 19 नवंबर 2026 को रात 9 बजे शालीमार से रवाना होगी। यह ट्रेन यात्रा के तीसरे दिन यानी 21 नवंबर को सुबह 6:10 बजे मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 08059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार स्पेशल 21 नवंबर को सुबह 11:10 बजे मुंबई से रवाना होगी और अगले दिन 22 नवंबर को रात 9 बजे शालीमार पहुंचेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के अनुसार, विशेष ट्रेन का ठहराव संतरागाछी, खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है।

इस विशेष रेलसेवा से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के यात्रियों को मुंबई आने-जाने के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों की यात्रा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है।

Tags: