West Bengal पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल West Bengal में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 44 नए मामले सामने आए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 331 है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि के दौरान नौ मरीज संक्रमण से ठीक हुए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सात दिनों में बंगाल में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है। 319 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।