Jalpaiguri जलपाईगुड़ी:पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सोमवार को एक पिकअप वैन के पलट जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना जिले के नागरकाटा प्रखंड के अपर गाठिया में हुई।
उन्होंने बताया कि यह वाहन चाय बागानों के मजदूरों के साथ खेरकाटा से गाठिया जा रहा था।
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान मोनिशा माझी (25), मोनिशा खालको (18) और सुंदर माझी (33) के रूप में हुई है।
दुर्घटना में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्हें माल सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि कम से कम दो घायलों को सीसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।