उत्तरकाशी:यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त,मची चीख-पुकार

Update: 2025-08-18 05:11 GMT
Uttarkashi उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार को एक भयानक हादसा हुआ। यहां यात्रियों से भरी एक मैक्स गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सात लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा धनारी क्षेत्र के पीपली के पास हुआ। जहां रविवार को भारी बारिश के कारण हादसा हुआ। इस दौरान मैक्स गाड़ी पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। घटना के वक्त गाड़ी में सात लोग सवार थे। हादसे में सभी घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
Tags:    

Similar News