Uttarakhand :गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत, इलाके में सनसनी

Update: 2025-07-11 08:42 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक भयानक हादसा हुआ है। जहाँ पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से एक महिला खाई में गिर गई। हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची एसडीआरएफ ने शव को खाई से बाहर निकाल लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड में हुई है। जहाँ पहाड़ी से अचानक बोल्डर और मलबा गिरने से महिला उसकी चपेट में आ गई और गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस शव का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
घटना में मृतक की पहचान तुनालका गाँव निवासी 56 वर्षीय लज्जा देवी के रूप में हुई है। महिला जंगल में घास काटने गई थी। इसी दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से महिला की खाई में गिरने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
Tags:    

Similar News