Uttarakhand: महिला की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

Update: 2026-02-19 01:02 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रूद्रपुर में से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई। जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। आरोप है कि बहू के मायके वालों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। यहां पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष बना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिनेशपुर इलाके में हुई है। जहां मंगलवार रात को निवासी प्रसेनजीत शाह की अपनी पत्नी सुरभि के साथ मामुली कहसुनी हो गई। जिससे नाराज पत्नी ने अपने मायके में फोन किया और उन्हें बुलाया गया। आरोप है कि मायके वालों ने आते ही अपने दमाद और उसकी मां के साथ जमकर मारपीट की। घटना में बेटी की सास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान 70 वर्षीय संध्या शाह के रूप में हुई है। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बहू सुरभि समेत उसके मायके पक्ष के छह लोगों पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल बना हुआ है।
Tags:    

Similar News