Uttarakhand : पहाड़ों में आज भी बदला रहेगा मौसम, तेज हवाओं के हल्की बारिश
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बदलता मौसम आज बुधवार को भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसके लिए केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बदले मिजाज और जलवायु परिवर्तन के कारण मई में इस तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
आने वाले दिनों की बात करें तो 24 मई तक प्रदेश के मौसम में इसी तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। तेज हवाओं और हल्की बारिश से जहां पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी, वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी की तपिश परेशान कर सकती है। हालांकि आंशिक बादल छाए रहने से तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री ही अधिक रहेगा।