Uttarakhand उत्तराखंड: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में आज (शनिवार) भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी जिलों के कुछ इलाकों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा प्रदेश के अन्य पहाड़ी जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा।