Uttarakhand: वाहन खाई में गिरा, मौके पर ही चालक की मौत

Update: 2025-07-20 07:17 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तरकाशी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। धनारी पानी भवन मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत वहां पहुंची। राजस्व विभाग और 108 आपातकालीन सेवा मौके पर पहुंची। वाहन में केवल एक ही व्यक्ति सवार था। मृतक की पहचान इंद्रपाल सिंह परमार पुत्र शेर सिंह परमार ग्राम पानी भवन धनारी तहसील डुंडा उत्तरकाशी के रूप में हुई है।
Tags:    

Similar News