Uttarakhand:अनियंत्रित वाहन ने कारों को रौंदा, मची अफरा-तफरी

Update: 2026-02-10 06:00 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड : उत्तराखंड के श्रीनगर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां एक अनियंत्रित वाहन ने कई कारों को रौंद डाला। हादसे में कई वाहनों के परखच्चे उड़े है। जबकि आरोपी चालक मौके पर फरार हो गया है। इस घटना से अफरा-तफरी मच गई।मिली जानकारी के अनुसार यह घटना श्रीनगर गढ़वाल में हुई है। जहां मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने कई कारों को टक्कर मार दी।
घटना में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। वहीं, घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है।इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। इस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही फरार चालक की तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News