Uttarakhand : नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, घटना से इलाके में सनसनी

Update: 2025-02-28 00:54 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में अलकनंदा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई है. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वे नाकाम रहे. हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. एसडीआरएफ की टीम फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया. घंटों की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शवों को बाहर निकाला. ये पूरा मामला जिले के चौरास पुल के पास का है|
जहां, तीन युवक अलकनंदा नदी में तैर रहे थे. तैरते समय तीनों काफी गहरे इलाके में चले गए और धीरे-धीरे डूबने लगे. युवकों की चीख-पुकार सुनकर कुछ लोग वहां पहुंचे और उन्हें बचाने की कोशिश करने लगे. इस दौरान उन्होंने एक युवक को बचा लिया लेकिन दो युवक गहरे पानी में डूब गए. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान चलाकर दोनों के शवों को बाहर निकाला. बचाए गए युवक का नाम दिव्यांशु (21) है। हादसे में मरने वाले दोनों युवक बिहार के रहने वाले थे और हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ते थे। दिव्यांशु उत्तर प्रदेश के मऊ का रहने वाला है, जो बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। दोनों छात्रों के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Tags:    

Similar News