Uttarakhand: भाई को डूबता देख नहर में कूदी दो बहनों की मौत, इलाके में हड़कंप
Uttarakhand उत्तराखंड: एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. नहर में नहाने गईं 2 बहनों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया. हालांकि अभी दोनों के शव नहीं मिल पाए हैं. आपको बता दें कि पूरा मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां 2 बहनें और उनका भाई छठ घाट पर नहाने गए थे|
नहाते समय वंश पानी के बहाव में बहने लगा. भाई को बहता देख दोनों बहनें उसे बचाने के लिए नहर में कूद गईं. हालांकि कुछ दूर बहने के बाद वंश ने झाड़ियों को पकड़कर अपनी जान बचा ली. वहीं वंश की दोनों बहनें मनीषा और ईशा तेज बहाव में बह गईं. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बहनों की तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है|