Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के रुड़की में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ने गई दो नाबालिग बहनें रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने उन्हें ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में हुई। शुक्रवार को 14 और 10 साल की दो नाबालिग बहनें ट्यूशन के लिए घर से निकली थीं। बताया गया कि वे घर नहीं लौटीं। परिजनों ने शिक्षिका से संपर्क किया, लेकिन बच्चियाँ वहाँ नहीं मिलीं। इसके बाद, परिजनों ने उन्हें रिश्तेदारों और आस-पास के कई स्थानों पर खोजने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।शनिवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लापता बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
Tags: