Uttarakhand: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

Update: 2025-07-03 11:18 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा केलाखेड़ा से रामपुरकाजी मार्ग पर हुआ। जहां विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान पिता-पुत्र भी बाइक पर सवार थे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया।हादसे में घायलों की पहचान केलाखेड़ा निवासी सलमान और उसके पिता अब्दुल रफीक के रूप में हुई है। यह हादसा केलाखेड़ा से रामपुरकाजी मार्ग पर हुआ। हादसे में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
Tags:    

Similar News