Uttarakhand : घूमने आए पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत,परिवार में मातम

Update: 2025-05-10 05:20 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के मसूरी में अपने दोस्तों और भाई के साथ घूमने आए एक पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। इस घटना की खबर के बाद परिजनों में शोक की लहर है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली का रहने वाला पर्यटक अपने भाई और दोस्तों के साथ मसूरी घूमने आया था। इस दौरान ये सभी दूधली स्थित रिसॉर्ट में रुके थे। तभी अचानक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण बताया जा सकेगा।मृतक की पहचान 49 वर्षीय विकास कुमार निवासी प्रीत विहार दिल्ली के रूप में हुई है। अचानक तबीयत बिगड़ने से विकास कुमार की मौत हो गई। इस घटना के बाद दोस्तों और परिजनों में शोक की लहर है।
Tags:    

Similar News