Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सोमवार देर रात एक भयानक हादसा हुआ। जहां हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर है। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बताया गया कि परिवार के लोग रुद्रपुर से घर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना हल्द्वानी शहर के रामपुर हाईवे पर हुई। जहां देर रात टांडा के जंगल में एक ऑल्टो कार और स्कॉर्पियो की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑल्टो कार चकनाचूर हो गई। इस दौरान ऑल्टो कार में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे। घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि सभी किसी काम से रुद्रपुर गए थे। देर रात वे घर लौट रहे थे।
वहीं, स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की पहचान हाफिज शाजिद, शाहजहां और अफसरी के रूप में हुई है। जबकि जाहिद और मुस्कान घायल हुए हैं। सभी हल्द्वानी बनभूलपुरा के रहने वाले हैं।