Uttarakhand: युवक ने इस तरह दी अपने दोस्त को दर्दनाक मौत

Update: 2025-08-31 06:50 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक युवक ने अपने दोस्त के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र की है। जहाँ रावली महदूद स्थित एक मकान में दो युवक किराए पर रह रहे हैं। बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच धर्मेंद्र नाम के युवक ने अपने दोस्त ललित के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। घटना में ललित की मौके पर ही मौत हो गई। मकान मालिक सुखबीर सिंह निवासी रावली महदूद ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र निवासी ग्राम नौगांव, थाना स्योहारा, जिला बिजनौर (यूपी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Tags:    

Similar News