Uttarakhand: तूफान से टूटा पेड़ , स्कूल से लौट रहे छात्र की उसके नीचे दबकर मौत
Uttarakhand उत्तराखंड: स्कूल से घर लौटते समय तेज आंधी के कारण गिरे पेड़ के नीचे दो छात्र दब गए। इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके आगे-पीछे चल रहे अन्य छात्रों ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। शव काफी क्षत-विक्षत होने के कारण मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया।
यह दर्दनाक हादसा शनिवार को भिलंगना ब्लॉक के पिलखी के नैल गांव के पास हुआ। छात्र दोपहर करीब ढाई बजे राजकीय इंटर कॉलेज घुमेटीधार से स्कूल की छुट्टी होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। जब वे गांव से करीब 200 मीटर दूर थे, तभी बारिश शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पेड़ के नीचे दबे शवों को बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच गई।