Uttarakhand : तेज रफ्तार कार ने 6 मजदूरों को कुचला, 4 की मौत

Update: 2025-03-13 00:51 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपने घर जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूरों को कुचलने के बाद भागते समय कार चालक ने थोड़ी दूरी पर दोपहिया वाहन पर खड़े होकर बात कर रहे दो युवकों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे भी घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार भाग गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में रात करीब सवा आठ बजे राजपुर और साईं मंदिर के बीच एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के लौटी सरैया गांव निवासी मंशा राम और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि दो मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एसएसपी ने बताया कि मजदूरों को कुचलने के बाद कार ने थोड़ी दूर पर सड़क किनारे बैठकर दोपहिया वाहन पर बात कर रहे हरदोई (उत्तर प्रदेश) के गांव अजीजपुर निवासी धनीराम और बिहार निवासी मोहम्मद शाकिब को भी टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बैरियरों पर उक्त कार की तलाश जारी है। कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है।
Tags:    

Similar News