Uttarakhand: जवान का अचानक निधन, मचा कोहराम

Update: 2026-02-10 07:19 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के चंपावत में से बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां एक जवान हरीश चंद का अचानक निधन हुआ है। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। हरीश चंद साल 2010 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे पिथौरागढ़ स्थित 12 कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार पद पर तैनात थे। सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से उनका निधन हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंपावत जिले में बनबसा के सीमांत गांव गढ़ी गोठ निवासी हरीश चंद पुत्र भरत चंद (उम्र 35 वर्ष) सेना के जवान के निधन की सूचना मिली है। पिथौरागढ़ में 12 कुमाऊं रेजीमेंट में हवलदार पद पर तैनात हरीश चंद छुट्टी पर घर आए थे। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, इससे पहले ही जवान की सांसे थम गई।
सूत्रों की मानें तो हवलदार हरीश चंद अपने गांव में चचेरे भाई की शादी पर आए हुए थे। वहीं, आगामी 17 फरवरी को उन्हें वापस ड्यूटी पर जाना था। लेकिन उससे पहले ही 35 वर्षीय की आयु में उनका निधन हुआ है। आज यानी मंगलवार को बनबसा शारदा घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान अपने पीछे पत्नी और 2 साल के बेटे समेत पूरे परिवार को रोते-बिलखते छोड़ गए है।
Tags:    

Similar News