Uttarakhand: हाईवे पर दरकी चट्टान, सड़क पर आ गिरा पूरा पहाड़

Update: 2025-03-04 03:42 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: सोमवार को मलारी हाईवे पर सलधार के पास चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। बाद में बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की मशीनों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाना शुरू किया और करीब एक घंटे बाद हाईवे चालू हो सका।
बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ से रुक-रुक कर पत्थर गिरने लगे हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे मलारी हाईवे पर सलधार के पास अचानक चट्टान का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान हाईवे पर किसी वाहन की आवाजाही नहीं हो रही थी। हाईवे बंद होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मलबा हटा रही बीआरओ की जेसीबी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर एक बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही चालू हो सकी।
पल्ला जखोला क्षेत्र के गांवों को यातायात से जोड़ने वाला हेलंग-उर्गम-पल्ला जखोला-किमाणा मार्ग चट्टान से बोल्डर गिरने से बंद हो गया। यहां पूरे दिन आवाजाही ठप रही। पीएमजीएसवाई की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी मार्ग नहीं खुल सका। हेलंग-किमाणा (17 किमी) मार्ग डुमक, कलगोठ के साथ ही क्षेत्र के करीब दस गांवों को यातायात से जोड़ता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे चट्टान से बोल्डर सड़क पर गिर गया और मार्ग बंद हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पीएमजीएसवाई की जेसीबी मलबा हटाने में जुटी रही, लेकिन देर शाम तक भी मार्ग नहीं खुल सका।
Tags:    

Similar News