Uttarakhand उत्तराखंड: राजस्थान के नागौर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुमित चौधरी ने बताया कि पहला हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब छात्रों से भरी एक बस पलट गई। यह बस चंडीगढ़ से कैंपिंग के लिए जोधपुर जा रही थी। इस हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हाई सेंटर जोधपुर रेफर किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसा नेशनल हाईवे-58 पर हुआ, जब एक निजी बस और ट्रक में भी टक्कर हो गई, जिसके बाद बस पलट गई। बस में एनएलयू के छात्र सवार थे। दूसरा हादसा देर रात खींवसर के बारानी गांव के पास हुआ, जहां दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जोधपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसरा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है और घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। हादसों के बाद स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।