Uttarakhand: चट्टान का बड़ा हिस्सा ढहने से सड़क बंद

Update: 2025-07-30 01:53 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: मुनकटिया से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा ढहने से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। यहां दोनों ओर से यातायात ठप हो गया है। बुधवार सुबह मौसम ठीक होने पर मार्ग के बहाल होने की उम्मीद है। राजमार्ग बंद होने के बाद पुलिस ने गौरीकुंड और सोनप्रयाग से दोतरफा यातायात रोक दिया है। मंगलवार शाम साढ़े छह बजे बारिश के बीच मुनकटिया से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे ऊपरी हिस्से में चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सड़क पर गिर गया। उस दौरान राजमार्ग से वाहन नहीं गुजर रहे थे, अन्यथा नुकसान हो सकता था।
सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बड़े-बड़े पत्थरों के साथ मलबा भी गिरा है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। इसके चलते यात्रियों को गौरीकुंड और सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है।एनएच के अधिशासी अभियंता ओंकार नाथ पांडे ने बताया कि दो मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और अंधेरे के कारण काम में दिक्कत आ रही है। अगर मौसम ठीक रहा तो बुधवार सुबह 7 बजे तक हाईवे पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
Tags:    

Similar News