Uttarakhand: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, युवक-युवतियां गिरफ्तार

Update: 2025-06-14 07:09 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: थाना कलियर और AHTU की संयुक्त पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है. जिसमें रुड़की के रामनगर चौक स्थित स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है. इसमें शामिल चार युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (AHTU) ने गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ रामनगर चौक स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी की है. इस छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके पर कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस को वहां से नकदी, आपत्तिजनक मैगजीन और अन्य सामग्री भी मिली. इन्हें जब्त कर लिया गया. जबकि स्पा सेंटर का ड्राइवर वहां नहीं मिला|
पुलिस ने चार युवतियों समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में पता चला कि यहां लड़कियों से देह व्यापार कराया जाता है. बताया गया कि देह व्यापार का संचालक प्रति ग्राहक 1200-1500 रुपये लेता था. जिसमें से 500 रुपये लड़की को दिए जाते थे. इतना ही नहीं कई बार युवतियों को देह व्यापार के लिए होटलों में भी भेजा जाता था। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि सेंटर संचालक गुरमीत निवासी सहारनपुर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि संचालक की तलाश अभी जारी है।
Tags:    

Similar News