Uttarakhand: भालू के हमले में पोस्टमास्टर की मौत

Update: 2025-07-09 07:58 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में सामा-मुनस्यारी मार्ग पर मंगलवार को भालू के हमले में एक पोस्टमास्टर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह उस समय हुई जब पोस्टमास्टर यश शर्मा (20) डाक लेकर साइकिल से जा रहे थे और इसी दौरान एक जंगली भालू उनका पीछा करने लगा। घबराहट में यश की साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह खाई में गिर गए। जिसके बाद भालू ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला।
एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरी और पोस्टमास्टर के शव को स्ट्रेचर की मदद से मुख्य सड़क तक पहुँचाया और आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस को सौंप दिया। मृतक यश हरियाणा के पानीपत जिले के महेंद्रगढ़ के निवासी थे और वर्तमान में बागेश्वर जिले में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत थे।
Tags:    

Similar News