Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी बाईपास रोड पर एक हादसा हुआ है। जहां यात्री वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। इस हादसे से चीख पुकार मच गई। बताया गया कि सभी लोग चंडीगढ़ से मसूरी घूमने आए थे।
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा टिहरी बाईपास रोड पर हुआ। जहां यात्री वाहन पहाड़ी से टकराकर पलट गया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मौके का मुआयना किया। पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहन को सीधा करवाया। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। जिसे थोड़ी देर बाद बहाल कर दिया गया।
लंढौर चौकी प्रभारी आरके बमोला ने बताया कि चंडीगढ़ निवासी अमितेश्वर सिंह और हीरा सिद्धू मसूरी घूमने आए थे। उनके साथ एक युवती भी थी। इसी दौरान टिहरी बाईपास रोड पर उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। शुक्र है कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।