Uttarakhand उत्तराखंड: धराली में आपदा के साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन से यात्रा बाधित हो रही है। केदारनाथ, बद्रीनाथ मार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। धराली गाँव में 5 अगस्त को आई आपदा ने गंगोत्री धाम से संपर्क तोड़ दिया है। उत्तरकाशी जिले के धराली और सैंजी गाँवों में आई आपदा के साथ ही कई जगहों पर भूस्खलन होने से चारधाम यात्रा की गति थम गई है। पिछले तीन दिनों से गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री धाम जाने वालों की संख्या प्रतिदिन एक हज़ार तक पहुँच गई है।
राज्य में लगातार हो रही बारिश और आपदा की घटनाओं के कारण चारधाम यात्रा प्रभावित हुई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ मार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है। धराली गाँव में 5 अगस्त को आई आपदा ने गंगोत्री धाम से संपर्क तोड़ दिया है। गंगोत्री धाम में फंसे चार सौ से ज़्यादा तीर्थयात्रियों को निकाला गया है। जबकि गंगोत्री जाने का कोई और रास्ता नहीं है। मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर शुक्रवार तक रोक लगा दी थी। प्रशासन मौसम के अनुसार यात्रा संचालन का निर्णय लेगा।
पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, गंगोत्री धाम की यात्रा बंद है। अन्य धामों में जाने वालों की संख्या में कमी आई है। एक अगस्त को चार धाम यात्रा पर प्रतिदिन सात से आठ हज़ार यात्री आते थे। अब प्रतिदिन एक हज़ार यात्री आ रहे हैं। मौसम साफ होने के बाद चार धाम यात्रा फिर से गति पकड़ेगी।