Uttarakhand: दुकान में भीषण आग, सामान जलकर राख

Update: 2025-07-13 06:29 GMT
Uttarakhandउत्तराखंड: मसूरी के माल रोड स्थित एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। बीच बाजार में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम पहुँच गई और आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
घटना सुबह करीब नौ बजे की है। दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान पास की अन्य तीन दुकानों में भी धुआं घुस गया। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
Tags:    

Similar News