Uttarakhand : 300 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन, मची चीख-पुकार

Update: 2025-09-10 06:03 GMT
Uttarakhand उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहाँ एक जेसीबी मशीन 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा कौड़ियाला-ब्यासघाट मोटर मार्ग पर हुआ। जहाँ जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान जेसीबी में ऑपरेटर समेत दो लोग सवार थे। घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी गई। लेकिन उससे पहले ही स्थानीय ग्रामीणों ने एक घायल व्यक्ति को खाई से बाहर निकाल लिया। उसे गंभीर रूप से घायल अवस्था में एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। जबकि ऑपरेटर का पता नहीं चल सका।
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ सतपुली की टीम भी मौके पर पहुँच गई। टीम ने जेसीबी ऑपरेटर की तलाश के लिए ग्रामीणों की मदद से पूरी रात तलाशी अभियान चलाया। सूत्रों से पता चला है कि आज यानी बुधवार सुबह ऑपरेटर को खाई से बाहर निकाल लिया गया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।
Tags:    

Similar News