Uttarakhand: बद्रीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बद्रीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही इनोवा कार बेनाकुली के पास एक डंपर से टकरा गई। कार की टक्कर होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कार सवार दो तीर्थयात्री बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।