Uttarakhand उत्तराखंड: आग लगने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा में महेश कुमार का कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस सेंटर है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम वह सर्विस सेंटर बंद कर घर चले गए। रात करीब आठ बजे आसपास के लोगों ने सर्विस सेंटर से धुआं निकलता देखा तो महेश कुमार को सूचना दी। महेश कुमार जब तक सर्विस सेंटर पहुंचे तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भड़कती रही। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम और सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सर्विस सेंटर में रखे कंप्यूटर उपकरण और अन्य सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। दमकल विभाग के लीडिंग फायर मैन अतर सिंह राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है।
आग की सूचना मिलने पर एएसपी कुश मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सर्विस सेंटर मालिक से आग से हुए नुकसान की जानकारी ली। संदिग्ध परिस्थितियों में एक कंप्यूटर प्रिंटर सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।