Uttarakhand उत्तराखंड: मसूरी-झड़ीपानी मार्ग पर एक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। घटना दोपहर की बताई जा रही है। जहां मसूरी-झड़ीपानी मार्ग पर इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से पैराफिट तोड़ते हुए निचली सड़क पर जा गिरी।
हादसे में कार चकनाचूर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां कार में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।डॉक्टर के मुताबिक कार चालक को लहूलुहान हालत में अस्पताल लाया गया था। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके सिर पर गहरी चोट आई है। जिससे उसकी मौत पर संदेह है। पोस्टमार्टम के बाद ही असली कारणों का पता चल पाएगा।